कल 20 अप्रैल को सभी स्कूल रहेंगे बंद, कार्यालयों में भी रहेगा अवकाश

 
कल 20 अप्रैल को सभी स्कूल रहेंगे बंद, कार्यालयों में भी रहेगा अवकाश
School Closed: स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बेसिक शिक्षा के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन एवं अन्य समस्त बोर्ड के नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। 

जानकारी के मुताबिक, यूपी के हाथरस जनपद के छात्र-छात्राओं और बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर जिले के सभी स्कूलों और विभागीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। School Closed

मिली जानकारी के अनुसार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने बताया कि बेसिक शिक्षा के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन एवं अन्य समस्त बोर्ड के नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।