कल 14 अप्रैल को बंद रहेंगे सभी बैंक, जाने कहां-कहां रहेगी छुट्टिया ? Bank Holiday

 
कल 14 अप्रैल को बंद रहेंगे सभी बैंक, जाने कहां-कहां रहेगी छुट्टिया ? Bank Holiday
Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप कल यानी 14 अप्रैल को अपने किसी भी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो कल 14 अप्रैल को देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। जाने कल आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या नहीं।

मिली जानकारी के अनुसार, RBI द्वारा पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती हैं,  आइए जानते हैं कल 14 अप्रैल को बैंक कहां कहां और क्यों बंद रहने वाले हैं। Ambedkar Jayanti Bank Holiday

14 अप्रैल बैंक हॉलिडे

जानकारी के मुताबिक, कल यानी 14 अप्रैल को बैंक देश के अधिकतम शहरों में बंद रहने वाले हैं। कल RBI ने केवल आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, ईटानगर, कोहिमा, नई दिल्ली, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला जैसे शहर में बैंकों की छुट्टी नहीं दी है। इन शहरों के अलावा कल पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो आप कल 14 अप्रैल को बैंक जा सकते हैं। Ambedkar Jayanti Bank Holiday

कल बैंक क्यों बंद हैं?

मिली जानकारी के अनुसार, कल यानी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती / महा विषुव संक्रांति / बिजू / बुइसू फेस्टिवल / तमिल नववर्ष / बोहाग बिहू / चेइराओबा / बैसाखी के चलते बैंक अधिकतम शहरों में बंद रहेंगे।