India-Pak War: चंडीगढ़-अंबाला में हवाई हमले का अलर्ट, बॉर्डर से सटे गांव कराए खाली
May 9, 2025, 11:38 IST
India-Pak War: भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दोनों देशों में युद्ध के हालात बने हुए हैं। इसी बीच चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। शहर में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गांव खाली कराए जा रहे हैं। बॉर्डर से 20 किलोमीटर के दायरे में गांव के लोगों से घर खाली करने को कहा गया है। न्यूज एजेंसी IANS ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सांबा इलाके में बीएसएफ जवानों ने 7 आतंकियों को मार गिराया। यहां आतंकियों के मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख के साथ बैठक कर रहे हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान रक्षा मंत्रालय मीटिंग में मौजूद हैं।
