Ahmedabad Flight Crash: हरियाणा में भी हुआ था अहमदाबाद जैसा प्लेन हादसा, सबसे पहले मौके पर पहुंचा था ये शख्स

 
Ahmedabad Flight Crash: हरियाणा में भी हुआ था अहमदाबाद जैसा प्लेन हादसा, सबसे पहले मौके पर पहुंचा था ये शख्स
Ahmedabad Flight Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार की दोपहर हुए एअर इंडिया प्लेन क्रैश में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ऐसा एक हादसा हरियाणा में 29 साल पहले हो चुका है। खबरों की मानें,तो हरियाणा दो विमान आपस में टकरा गए थे और इसमें लोगों की 349 मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, यह विमान हादसा हरियाणा के चरखी दादरी जिले में 12 नवंबर को 1996 में हुआ था। इस हादसे को भारत का अब तक का सबसे बड़ा विमान हादसा माना जाता है। यहां पर सऊदी अरब और कजाकिस्तान की दो फ्लाइट्स हवा में आप में टकरा गई थी। जिनमें सवार सभी 349 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

10 किलोमीटर तक बिखर गया था मलवा

खबरों की मानें, तो हादसे के बाद दोनों विमानों का मलबा 10 किलोमीटर तक बिखरा हुआ मिला था। वहीं जब इस हादसे की जांच की गई तो जांच कमेटी की रिपोर्ट में इस हादसे के लिए कजाकिस्तान एयरलाइंस के पायलट की एक गलती को जिम्मेदार ठहराया गया था।

खेतों में चारों तरफ बिछी थी लाशें

वहीं इस घटना के बाद सबसे पहले घटना स्थल पर मीडिया कर्मी दयानंद प्रधान पहुंचे थे। वो इस हादसे को लेकर बताते हैं कि जब वो मौके पर पहुंचे तो खेतों में चारों तरफ लाशें बिछी हुई थीं और चरखी दादरी का अस्पताल लाशों से भर गया था। उन्होंने आज भी उस हादसे से जुड़ी एक एल्बम संभालकर रखी हुई है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में जब प्लेन क्रैश हुआ तो उन्हें वो ही मंजर याद आ गया।