Agniveer Reservation: हरियाणा सरकार ने रिटायर अग्निवीरों को दिया बड़ा तोहफा, सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

 
Haryana govt gave a big gift to retired Agniveers

Agniveer Reservation: हरियाणा के रिटायर अग्निवीरों के लिए एक खुशी की खबर आई है। प्रदेश सरकार ने अब हरियाणा के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को हॉरिजेंटल रिजर्वेशन देने का फैसला किया है। इसको लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।नोटिफिकेशन को सभी DC, सभी विभागों के HOD, सभी बोर्ड, निगमों, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को भेज दिया गया है।

जानें कितना मिलेगा आरक्षण

सरकार ने जारी नोटिस में कहा गया है कि ग्रुप B की नौकरी में 1%, ग्रुप C की नौकरी में 5% इसके अलावा गृह विभाग की पुलिस कांस्टेबल में 20 प्रतिशत और वन विभाग में 10% हॉरिजेंटल रिजर्वेशन पूर्व अग्निवीरों को दिया जाएगा। लेकिन सूबे में सैन्य सेवा से लौटने पर अग्निवीरों को सीधी भर्ती में आरक्षण का फायदा देने का मामला अब तक पेंडिंग है।

सभी पर लागू

अब उन्हें अपने स्पेशलाइज्ड स्किल टेस्ट से भी राहत दी है। हालांकि, चयन प्रक्रिया में उन्हें लिखित परीक्षा देना ज़रूरी होगा। यह आरक्षण अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग (बीसी-ए व बीसी-बी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और सामान्य श्रेणी सभी पर लागू होगा।

भर्ती मेरिट के आधार पर होगी और उम्मीदवार की नियुक्ति उसी वर्टिकल कैटेगरी में मानी जाएगी, जिससे वह संबंध रखता है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से पूर्व अग्निवीरों को नागरिक जीवन में रोज़गार और सम्मानजनक अवसर मिल सकेंगे। आदेश में यह भी प्रावधान है कि यदि किसी श्रेणी में उपयुक्त पूर्व अग्निवीर उपलब्ध नहीं होता, तो वह सीट संबंधित वर्ग के अन्य योग्य उम्मीदवार से भरी जाएगी।