Haryana News: हरियाणा के 1680 प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन होंगे बैन, इस वजह से लिया गया फैसला

 

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो एमआईएस पोर्टल पर लंबे समय से 1680 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल जुड़े रहे और विभागीय के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं।

यह खुलासा तब हुआ है जब विभाग ने प्रदेश के कुल 10,744 निजी स्कूलों से राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत खाली सीटों की जानकारी मांगी है।

स्कूलों की ओर से नहीं दी जा रही थी जानकारी

बताया जा रहा है कि बार-बार समय देने के बावजूद भी इन 1680 प्राइवेट स्कूलों की ओर से कोई जानकारी नहीं आई तो विभाग ने इन्हें गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की कैटेगर में गिन लिया है।

खबरों की मानें, तो इन स्कूलों के दाखिले से संबंधित एमआईएस को भी बंद कर दिया गया है। ताकि बच्चे इन स्कूलों में एडमिशन न ले पाएं। MIS पोर्टल से जल्द हटाए जाएंगे खबरों की मानें, तो अब इन स्कूलों में दाखिल बच्चे भी एसएलसी लेकर अन्य स्कूलों में एडमिशन ले रहे हैं। जल्द ही विभाग अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएगी और इन 1680  प्राइवेट स्कूलों को मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (MIS) पोर्टल से भी हटा दिया जाएगा। स्कूलों का किया जा रहा वेरिफिकेशन दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा के निजी स्कूलों में पात्र बच्चों का आरटीई के तहत एडमिशन कराया जा रहा है। जिसके लिए 10,744 निजी स्कूलों से खाली सीटों की जानकारी विभाग की ओर से मांगी गई थी। इसके साथ ही इन स्कूलों से मान्यता को लेकर दस्तावेज भी मांगे थे। इनमें से 9,064 स्कूलों ने जानकारी दे दी थी। अब विभाग की ओर से इनकी मान्यता से जुड़े दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करवाई जा रही है। वहीं अभी तक 6,905 स्कूलों की ही वेरिफिकेशन का काम पूरा हो पाया है। इसके अलावा कुल 76.18 फीसदी स्कूलों की वेरिफिकेशन का मिलान भी किया जा चुका है।