ACB Action: 800000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों SHO और कांस्टेबल गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की करी थी डिमांड
जानकारी के मुताबिक, यह घूस एक NDPC मामले में चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगी गई थी। पुलिस द्वारा परिजनों को फंसाने की धमकी देकर कुल 20 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। Rajasthan ACB Action
मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुएACB के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में मांडवा थानाधिकारी निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम को 8 लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
20 लाख रुपये की डील
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला 20 मार्च को हुई एक दबिश से शुरू हुआ था। मांडवा पुलिस ने साडीफलां और नदीफलां इलाके में डोडा चूरा बरामद किया था, जहां मुख्य आरोपी फरार हो गए थे। इसी का फायदा उठाकर थानाधिकारी निर्मल कुमार और कॉन्स्टेबल भालाराम ने आरोपियों के परिजनों को NDPC केस में फंसाने का डर दिखाया। उन्होंने चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने के बदले प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपए के हिसाब से कुल 20 लाख रुपए की मांग की। Rajasthan ACB Action
बना रहा था दबाव
मिली जानकारी के अनुसार, मांडवा SHO शिकायतकर्ता को डरा-धमकाकर रुपयों का दबाव बना रहा था। पीड़ित ने परेशान होकर ACB का दरवाजा खटखटाया। ACB DIG रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक ACB, उदयपुर डॉ. सोनू शेखावत ने ट्रैप की योजना बनाकर करीब पांच किलोमीटर दुर्गम रास्तों से चलने के बाद रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 8 लाख रुपए लेते दोनों को धर दबोचा। Rajasthan ACB Action
जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम अब आरोपियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है और फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
