Aaj Ka Rashifal 24 May 2025 : आज इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली दिन, होगी धन प्राप्ति; यहां पढ़ें सभी राशिफल
May 24, 2025, 06:19 IST
Aaj Ka Rashifal 24 May 2025 : आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज मीन उपरांत मेष राशि में होने से शुक्र और चंद्रमा का शुभ योग आज दोपहर तक कायम रहेगा। इसके उपरांत आज चंद्रमा और मंगल एक दूसरे की राशि में बैठकर धन योग और राशि परिवर्तन योग भी बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आशा से बढ़कर लाभ दिलाने वाला रहेगा। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। लेकिन आप आज भावुक भी बने रहेंगे। वैसे वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आज मधुरता बनाए रखने लिए वाणी को संयमित रखना होगा। वृषभ राशि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी जो आपके लिए लाभ का सृजन करेगा। लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा वे उस भरोसे का फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपकी योजना फलीभूत होगी और आपको लाभ मिलेगा। मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आप कार्यस्थल पर कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे और आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा। जो लोग किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान हैं उनका काम पूरा हो सकता है। आपको आज मनपसंद भोजन मिलेगा। कर्क राशि आज शनिवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में नरम रह सकता है। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से आपको बचना होगा। आपको आज तकनीकी कार्यों में लाभ मिलेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है, प्रयास करें। सिंह राशि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज सतर्कता और सावधानी से काम करना होगा। आप अपने आस-पड़ोस में हो रहे किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी चाहत पूरी हो सकती है। कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप संतान की ओर खुशी पाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या चल रही है तो आज इसमें सुधार होगा। आपको आज अपने परिजनों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। तुला राशि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रेम और उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। नौकरी कारोबार भी आपका आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको आज मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी से संबंधी डील करने जा रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ ऐसे काम करना पड़ सकता है जो आपको पसंद नहीं होगा अथवा कोई काम दबाव में करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है। धनु राशि धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिल सकता है। किसी संबंधी की मदद के लिए आपको आज धन भी खर्च करना होगा। बिजनेस करने वाले लोग आज अपने परिवार वालों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके ऊपर जिम्मेदारियों का का दबाव रह सकता है। बिजली के उपकरण का काम करने वाले जातक आज विशेष रूप से कमाई कर पाएंगे। मकर राशि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई सकारात्मक खबर मिलेगी। आपको आज बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। आज आप अपने घर में किसी पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिससे परिवार में आज सकारात्मक माहौल रहेगा। कुंभ राशि कुंभ राशि के लोगों के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल और लाभदायक रहेगा। कोई भी नया काम करने से पहले आपको वरिष्ठ सदस्यों से विचार कर लेना चाहिए। आप दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मीन राशि मीन राशि के लोगों के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आज इस राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आप अपने माता-पिता से किसी महत्वपूर्ण मामले में सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।
