Aaj Ka Rashifal 20 May 2025 : आज इन जातकों की चमकेगी किस्मत, यहां पढ़ें अपना राशिफल

 
Aaj Ka Rashifal 20 May 2025 : आज इन जातकों की चमकेगी किस्मत, यहां पढ़ें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2025 : आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के आधार पर मेष, वृश्चिक सहित मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज कुंभ राशि में होगा और चंद्रमा पर आज गुरु की पंचम दृष्टि होगी जिससे ग्रहण योग के प्रतिकूल प्रभाव में कमी आएगी। वहीं दूसरी ओर बुध से दूसरे भाव में सूर्य के होने से आज वाशी नामक योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर और मंगल का कर्क में संचार लाभ और उन्नति का संयोग बना रहा है। आपके लिए भाग्य आज तरक्की के नए रास्ते खोलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपके किसी सहकर्मी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज विवादित मामलों से दूर रहें। आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। ​वृषभ राशि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। अचानक कुछ काम आ जाने से यात्रा करनी पड़ सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं जहां आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी। ​मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी योजना और परिश्रम का लाभ मिलेगा। आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप विरोधियों और शत्रुओं को परास्त कर पाने में सफल रहेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी समस्याओं को शांति से सुलझाएं। ​कर्क राशि कर्क राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। जो जातक मकान या जमीन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति के मिलने से भी लाभ होगा। कोई पुराना निवेश और काम आपको आज लाभ दिलाएगा। आपके लिए जरूरी है कि आप आज व्यवहार में शालीनता और नम्रता बनाए रखें और अहंकार से बचें। ​सिंह राशि सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन राजनीतिक और सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपके मन की कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपके जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई तनाव था तो वह भी दूर हो सकता है। ​कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ पाने का रहेगा। आपको आज किसी मित्र की मदद से भी फायदा होगा। इस राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वैसे आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज गंभीर रहना चाहिए और बिना मांगे किसी को सलाह नहीं देना चाहिए। तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। लेकिन आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला चल रहा है तो इसमें आपको तनाव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। ​वृश्चिक राशि आज मंगलवार का दिन मंगल की वृश्चिक राशि के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको एक के बाद एक अच्छी ख़बरें मिलती रहेंगी। आपको आज कोई पसंदीदा काम करने का मौका मिल सकता है। आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना चाहिए अन्यथा चुकाने में मानसिक परेशानी होगी। ​धनु राशि धनु राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन साहस और परिश्रम से लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। आप जोखिम लेकर भी लाभ पाने का प्रयास करेंगे जिससे आपको आज सफलता मिलेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा। ​मकर राशि मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पक्ष पर विचार कर लेना चाहिए। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से बातचीत में सतर्क रहना होगा क्योंकि आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। वैसे आपको आज जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। ​कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपके मन में कई तरह के विचार कुलबुलाते रहेंगे। आपको जल्दबाजी में और किसी की बातों में आकर कोई भी काम करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपका कोई काम आज अटक सकता है या उलझ सकता है। ​मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज सेहत के मामले में भी बहुत ही ध्यान देने की जरूरत है। जिन जातकों को शुगर की समस्या है वह परहेज और उपचार का ध्यान रखें। आपको आज अचानक ही बिजली के उपकरण और सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।