Aadhar Update: अब आधार अपडेट करवाना हुआ इतना महंगा, जाने पूरा प्रोसेस 

 
Aadhar Update: अब आधार अपडेट करवाना हुआ इतना महंगा, जाने पूरा प्रोसेस और फीस 
Aadhar Update: आधार अपडेट करवाने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी जरूरी खबर आई है। 1 अक्टूबर से UIDAI ने आधार अपडेट करने की फीस 25 रुपए तक बढ़ा दी हैं। यह 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद फिर से समीक्षा होगी और 1 अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक के लिए फीस में बदलाव होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, नई दरों के मुताबिक, नया आधार बनवाना सभी के लिए फ्री रहेगा, लेकिन नाम, पता और डॉक्यूमेंट्स बदलवाने जैसी सर्विसेज के लिए पहले 50 रुपए लगते थे, अब 75 रुपए लगेंगे। जानकारी के मुताबिक, इसी तरह बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सर्विस के लिए 100 रुपए की जगह अब 125 रुपए लगेंगे। वहीं, बच्चों का आधार अपडेट करवाना फ्री रहेगा। Aadhar Update 2025

बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक

जानकारी के मुताबिक, 5-7 साल के बच्चों और 15-17 साल के टीनएजर्स के लिए बायोमेट्रिक अपडेट्स फ्री रहेगा। 7-15 साल के बच्चों के लिए भी 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट फ्री है। अन्य बायोमेट्रिक अपडेट्स के लिए 125 रुपए देने होंगे। Aadhar Update 2025

मिली जानकारी के अनुसार, नाम, जेंडर, जन्मतिथि, पता या कॉन्टैक्ट डिटेल्स जैसे डेमोग्राफिक अपडेट्स अगर बायोमेट्रिक अपडेट के साथ करवाते हैं तो कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन सिर्फ डेमोग्राफिक अपडेट करवाने पर 75 रुपए लगेंगे, पहले ये 50 रुपए था।

जानकारी के मुताबिक, myAadhaar पोर्टल से आइडेंटिटी और एड्रेस डॉक्यूमेंट्स का अपडेट 14 जून 2026 तक मुफ्त है, लेकिन एनरोलमेंट सेंटर पर ये अपडेट अब 75 रुपए (पहले 50 रुपये) में होगा। Aadhar Update 2025

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं, 1 अक्टूबर 2028 से 75 रुपए वाली सर्विस की कीमत बढ़कर 90 रुपए हो जाएंगी। वहीं, 125 रुपए वाली सेवाओं के लिए 150 रुपए लगेंगे।

सर्विस की फीस ₹700

जानकारी के मुताबिक, होम एनरोलमेंट सर्विस के लिए UIDAI की फीस GST सहित 700 रुपए है। अगर एक ही पते पर और लोग अपडेट करवाएं तो पहले वाले को 700 रुपए और बाकियों को 350 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा। साथ में स्टैंडर्ड अपडेट फीस भी देनी पड़ सकती है, जैसे डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 75 रुपए। Aadhar Update 2025

मिली जानकारी के अनुसार, होम एनरोलमेंट सर्विस में आधार से जुड़े काम के लिए UIDAI का स्टाफ घर आता है। ये सर्विस खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो सेंटर नहीं जा सकते, जैसे बुजुर्ग, बीमार लोग, या जिन्हें आने-जाने में दिक्कत हो।

खुद कर सकते हैं अपडेट

जानकारी के मुताबिक, आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। Aadhar Update 2025

मिली जानकारी के अनुसार, UIDAI के पोर्टल पर आप ऑनलाइन अपनी बायोमेट्रिक जानकारी यानी फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैन को अपडेट नहीं कर सकते। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र जाना होगा।

जानकारी के मुताबिक, यहां हर डिटेल्स (डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा) अपडेट करने के लिए 75 से 125 रुपए फीस देनी होगी। Aadhar Update 2025

सेंटर पर ही अपडेट होगा

मिली जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है, नहीं तो आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं होगा। मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट किया जा सकता है। डिटेल्स अपडेट करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में डिटेल्स कब तक अपडेट हो जाएंगी। Aadhar Update 2025

क्यों जरूरी है?

बैंक अकाउंट खोलने या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी रहती है।

पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID कार्ड या राशन कार्ड बनवाने में परेशानी नहीं होती है।

किसी व्यक्ति की पहचान को वेरिफाई करने में आसानी रहती है। Aadhar Update 2025

स्कैम या फ्रॉड होने का खतरा कम रहता है।

अपडेट करने के लिए पूरी प्रोसेस

आधार में पता अपडेट Aadhar Update 2025

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।

यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें। Aadhar Update 2025

अब आधार अपडेट ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद अगले पेज पर एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

ऐसा करने पर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आ जाएगा। Aadhar Update 2025

इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।

यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।

इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सब्मिट करना होगा जिस पर आपका नया एड्रेस हो। Aadhar Update 2025

इसके बाद आपको नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।

अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां आप UPI नेट बैंकिंग या कार्ड जैसे भी चाहें पेमेंट कर सकते हैं।

पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद करीब 30 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा। Aadhar Update 2025

अपडेट कर सकते हैं एड्रेस

जानकारी के मुताबिक, UIDAI परिवार के मुखिया (Head Of Family) की इजाजत से आधार में ऑनलाइन पता अपडेट करने की सुविधा भी देता है। मिली जानकारी के अनुसार, इसके तहत घर का मुखिया ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट के लिए अपने बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता के एड्रेस को अप्रूव कर सकता है। 18 साल से ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति HOF हो सकता है। Aadhar Update 2025

ये है पूरी प्रोसेस

सबसे पहले आपको myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

हां, लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें। Aadhar Update 2025

इसके बाद आपको ऑनलाइन अपडेट सर्विस का ऑप्शन मिलेगा, इसे चुनें।

इसके बाद आपको Head Of Family (HOF) बेस्ड आधार अपडेट पर क्लिक करें।

इसके बाद Head Of Family का आधार नंबर दर्ज करना होगा। Aadhar Update 2025

इसके बाद आपको 75 रुपए सर्विस चार्ज देना होगा।

इसके बाद HOF के पास एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट भेजी जाएगी।

इसके बाद HOF को अपनी इजाजत देनी होगी। Aadhar Update 2025

वहीं अगर HOF एड्रेस शेयर करने की रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर देता है, तो आपका आधार एड्रेस अपडेट नहीं होगा।