Aadhar Card फोटोकॉपी की अब नहीं पड़ेगी जरूरत! आ गया नया App

 
Aadhar Card फोटोकॉपी की अब नहीं पड़ेगी जरूरत! आ गया नया App
Aadhar Card : अक्सर किसी सरकारी स्किम या कोई फार्म भरने के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी पड़ती है। लेकिन अब आपको इससे राहत मिलने वाली है। अब आपको आपको आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI ने एक नया ऐप बनाया है जिसकी मदद से आप इलेक्ट्रॉनिक आधार (e-Aadhaar) को QR कोड के माध्यम से शेयर किया जा सकेगा। ये APP पूरी जानकारी या मास्क्ड आधार दोनों को शेयर करने की सुविधा देगा। सोशल मीडिया से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, UIDAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार ने बताया कि आप जल्द ही घर बैठे फिंगरप्रिंट और IRIS प्रदान करने के अलावा बाकी सभी काम कर सकेंगे। इसमें पता, फोन नंबर अपडेट करना, नाम परिवर्तन और यहां तक कि गलत जन्मतिथि को सुधारना भी शामिल होगा। इसके लिए एक नया ऐप विकसित किया गया है और एक लाख मशीनों में से लगभग 2,000 अब नए टूल पर चले गए हैं।

घर बैठे मोबाइल नंबर में बदलाव

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने बताया कि नवंबर तक आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि में संशोधन जैसी सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध होंगी। सिर्फ बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट और आईरिस) अपडेट के लिए आधार केंद्र जाना होगा। Aadhar Card

ये दस्तावेज होंगे मान्य

पते के अपडेट के लिए अब जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, पीडीएस और मनरेगा जैसे दस्तावेजों को आधार से जोड़ा जाएगा। इससे फर्जी दस्तावेजों के उपयोग पर रोक लगेगी और प्रक्रियाएं सरल होंगी।

सुरक्षा एजेंसियों और होटलों से हो रही साझेदारी

UIDAI उन संस्थाओं से भी साझेदारी कर रहा है जिन्हें आधार का उपयोग करने का कानूनी अधिकार नहीं है, जैसे सुरक्षा एजेंसियां और होटल, ताकि डिजिटल पहचान को व्यापक रूप से अपनाया जा सके। Aadhar Card