हरियाणा में यहां बनेगा 14 एकड़ में अत्याधुनिक जिला स्तरीय स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा फायदा
जानकारी के मुताबिक, खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ढांचागत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 14 एकड़ में बनने वाले इस खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। Haryana News
उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से न केवल नारनौल, बल्कि पूरे जिले के उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे भविष्य में देश के लिए पदक जीत सकें।
जिला स्तरीय खेल स्टेडियम
मिली जानकारी के अनुसार, गांव बड़कोदा-बडगांव में स्टेडियम के लिए खेल विभाग ने सुविधाओं का विस्तृत ''स्कोप आफ वर्क'' तैयार कर मुख्य वास्तुकार को ड्राइंग बनाने के लिए भेज दिया है। इस आधुनिक स्टेडियम में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। यहां 400 मीटर का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा, जिसके बीच में फुटबॉल ग्राउंड होगा। इसके अलावा, हॉकी प्रेमियों के लिए हॉकी एस्ट्रोटर्फ और क्रिकेट के लिए अलग से खेल मैदान का निर्माण होगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इनडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम परिसर में तीन कोर्ट वाला वुडन बैडमिंटन हॉल, एक मल्टीपरपज इंडोर हॉल, और वॉलीबॉल व बास्केटबॉल के लिए इंडोर ग्राउंड बनाए जाएंगे। मार्शल आर्ट्स और पारंपरिक खेलों के लिए कबड्डी, कुश्ती और जूडो के अलग-अलग हॉल की सुविधा दी जाएगी। साथ ही, शूटिंग रेंज, आर्चरी ग्राउंड, सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट और एक आधुनिक तैराकी तरणताल (स्विमिंग पूल) भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए यहां लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, बाथरूम और शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही, हर खेल के सामान के लिए विशेष स्टोर रूम और जिला खेल कार्यालय के लिए एक प्रशासनिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा। Haryana News
पांच करोड़ की राशि मंजूर
जानकारी के मुताबिक, गांव बड़कोदा-बड़गांव में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री द्वारा जारी कर दी गई है।
