Greenfield Airport: राजस्थान के इस शहर में बनने जा रहा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 
Greenfield Airport: राजस्थान के इस शहर में बनने जा रहा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Greenfield Airport: राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान के कोटा शहर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जा रहा है, जिसके निर्माण कार्य में आ तेजी आई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके पहले चरण के लिए 467.67 करोड़ रुपये जारी किए है, जिसके तहत रनवे, एप्रन और लाइटिंग जैसे कार्य होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इसकी टेंडर प्रक्रिया 90 दिनों में पूरी होगी, और निर्माण कार्य दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। Greenfield Airport In Rajasthan जानकारी के मुताबिक, इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को दिसंबर 2027 तक शुरू करने की योजना है और फिर कोटा में हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। 1507 करोड़ रुपए खर्च संभव जानकारी के मुताबिक, कोटा की बरसों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम जून में शुरू हो जाएगा। लक्ष्य है कि काम शुरू होने के दो साल में निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। Greenfield Airport In Rajasthan कुल 1507 करोड़ लागत वाले इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 467 करोड़ के काम होंगे, इसके टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इसमें रनवे सहित एयर साइड कार्य शामिल है। यह एयरपोर्ट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि प्रदेश में सालों बाद कोई इस स्तर का नया हवाई अड्डा बनने जा रहा है। इसका रनवे 3200 मीटर लंबा होगा, जहां बोईंग श्रेणी के विमान भी उतारे जा सकेंगे। Greenfield Airport In Rajasthan एयरपोर्ट का दूसरा बड़ा टेंडर 600 करोड़ से ज्यादा का है, जिसमें सिटी साइड डवलपमेंट कार्य होंगे। वर्तमान में शंभुपुरा में जिस जगह एयरपोर्ट बन रहा है, इस जमीन पर पहली बार वर्ष 2018 में चर्चा हुई थी। फॉरेस्ट लैंड होने से सालों तक यह प्रक्रिया चली, इसके बाद पिछले वर्ष इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो पाई। रन -वे की लंबाई बढ़ाई Greenfield Airport In Rajasthan पहले इस एयरपोर्ट के रन-वे की लंबाई 2800 मीटर प्रस्तावित थी। MOU के बाद इसे संशोधित कर 400 मीटर बढ़ाकर 3200 मीटर किया गया। इस लंबाई के रन-वे पर एयरबस ए-320 श्रेणी के विमान आसानी से संचालित किए जा सकते हैं। इनकी क्षमता अधि​कतम 200 यात्री होती है।