इस राज्य में बनेगा नया Four-lane Highway, बनेंगे 16 अंडर पास; 3000 करोड़ होंगे खर्च

इस फोरलेन की दूरी करीब 102 KM होगी। इस परियोजना की लागत करीब तीन हजार करोड़ रुपये होगी। इसमें दो बड़े पुल और 16 छोटे पुल का निर्माण होना है।
 
A new four-lane highway will be built in this state
New Four Lane Highway : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच बिहार के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन निर्माण को लेकर NHAI ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर अगले महीने जारी किया जा सकता है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता पड़ सकती है। NHAI के एक पदाधिकारी ने बताया कि 1962 में हुए सर्वे के कागजात को खंगालकर इसका आकलन किया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच-28 के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई थी। बताया जा रहा है कि अभी एनएच-28 के दोनों ओर सरकारी भूमि है। इसी का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर आवश्यकता होगी तब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जाएगी। इसका डीपीआर फाइनल है। अगले माह संभावना है कि टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

तीन हजार करोड़ आएगी लागत 

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर-बरौनी तक फोरलेन की दूरी करीब 102 किलोमीटर होगी। इस परियोजना की लागत करीब तीन हजार करोड़ रुपये होगी।  इसमें दो बड़े पुल और 16 छोटे पुल का निर्माण होना है।

यहां बनाए जाएंगे 16 अंडर पास

इस एनएच पर लोगों की सुविधा को लेकर 16 अंडरपास बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जिले की प्रगति यात्रा के दौरान इस पथ का अवलोकन किया था। इसका काम शीघ्र शुरू करने को कहा था।

विदित हो कि वर्तमान में यह सड़क टू लेन है, लेकिन इसपर ट्रैफिक का अत्यधिक दवाब है। इसे देखते हुए कई वर्षों से इसे फोरलेन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। अब इसका काम अंतिम चरण में है।