New Bypass: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बाईपास, जाम से मिलेगी राहत; करोड़ों रुपए का बजट मंजूर

 
New Bypass: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बाईपास, जाम से मिलेगी राहत; करोड़ों रुपए का बजट मंजूर
New Bypass: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच हरियाणा में एक और प्रोजेक्ट को मंजुति मिली है। सोनीपत में जल्द ही मिनी बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इस बाईपास के बनने से लोगों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी।

जानें कहां से गुजरेगा बाईपास

जानकारी के अनुसार यह बाईपास गोहाना रोड बाईपास से डीक्रस्ट के पीछे से होते हुए रेवली गांव के पास मुरथल रोड और इसके बाद बहालगढ़ रोड से सीधे कनेक्ट होगा। इस बाईपास से लोगों को सुगम ट्रैफिक संचालन के संचालन के साथ नेशनल हाईवे 44 के लिए आवाजाही का एक नया विकल्प भी मिल जाएगा।

4.01 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

आपको बता दें कि रोहतक रोड को ककरोई रोड से जोड़ने के लिए 2.5 km लंबे मिनी बाईपास को बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसी संभावना जताई जा रही है 6 महीने में इसे बना लिया जाएगा। लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए रोहतक रोड से ककरोई तक 33 फुट चौड़े मिनी बाईपास को बनाने की योजना बनाई गई थी। बाईपास को लेकर पिछले साल अगस्त में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें 4.01 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था।

बाईपास से ये रोड होंगे कनेक्ट

मिनी बाईपास को लेकर इस साल भी सोनीपत मेट्रो डिवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। मीटिंग में गोहाना रोड बाईपास से लेकर मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड को एक मिनी बाईपास के माध्यम से जोड़ने के लिए चर्चा की गई थी। ऐसा कहा जाता है कि गोहाना रोड बाईपास से सिंचाई विभाग का एक सूखा रजबाहा मौजूद हैं। यह डीक्रस्ट के पास से गांव रेवली के पास मुरथल रोड और गाए बहालगढ़ रोड तक जाता है। इस पर अगर टू-लेन सड़क बना दी जाए तो यह लोगों के लिए मिनी बाईपास की तरह काम करेगा। इस सड़क के बन जाने के बाद लोग आसानी से मुरथल रोड से सीधे बहालगढ़ रोड पर पहुंच सकते हैं। मुरथल रोड से सीधे गोहाना बाईपास पर आवाजाही हो सकेगी।