UP के इस जिले में बनने जा रहा नया बाईपास, इन 16 गांव के किसान हो जाएंगे मालामाल ​​​​​​​

 
 UP के इस जिले में बनने जा रहा नया बाईपास, इन 16 गांव के किसान हो जाएंगे मालामाल ​​​​​​​
UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जानकारी के मुताबिक, अब लखनऊ और बाराबंकी के सफर को आसान बनाने के लिए नया बाईपास का निर्माण शुरू हुआ है।

जमीन अधिग्रहण UP New Bypass

मिली जानकारी के अनुसार, बाईपास के लिए 16 गांवों से जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। इन गांवों को पहले चिह्नित किया जा चुका है और अब गाटा संख्या चिह्नांकन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, भू स्वामियों से जमीन खरीद कर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। यह परियोजना गोनवा से कटकर धौरहरा होते हुए मसौलिया तक जाएगी।

कौन-कौन से हैं गांव? UP New Bypass

जानकारी के मुताबिक, गोनवा, कोचा, कादीपुर, कुम्हारगढ़ी, करुआ, सकरौरा, बिरवा, बसेहिया, मुंडरेवा, हरिगवा, कूरी, पारा, चंगेरिया, भुंभआ, अहिरौरा और मसौलिया गांवों से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, यह परियोजना गोनवा से कटकर धौरहरा होते हुए मसौलिया तक जाएगी और इसके साथ एक नया सरयू पुल भी बनाना शामिल है। 

लोगों को होगा लाभ UP New Bypass

मिली जानकारी के अनुसार, देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा से प्रतिदिन एक लाख लोग लखनऊ और कानपुर जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, मार्ग में कर्नलगंज बस अड्डा, हुजूरपुर तिराहा, परसपुर रोड और सरयू कटरा घाट पर जाम की समस्या रहती है, जिससे लोगों को समय पर पहुंचने में मुश्किल होती है।

खर्च? UP New Bypass

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग के लखनऊ खंड ने 14.1 KM लंबे बाईपास और नया सरयू पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए शासन ने 896.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। यह परियोजना फोरलेन बाईपास के रूप में तैयार होगी।