New Expressway: हरियाणा से UP का सफर होगा आसान, बनाया जाएगा 750km लंबा नया एक्सप्रेसवे; 22 जिले होंगे कनेक्ट

 
New Expressway: हरियाणा से UP का सफर होगा आसान, बनाया जाएगा 750km लंबा नया एक्सप्रेसवे; 22 जिले होंगे कनेक्ट
New Expressway: केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। इसी बीच हरियाणा से UP का सफर आसान होने वाला है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक 750 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। ये एक्सप्रेस-वे 22 जिलों की रोड कनेक्टिविटी मजबूत करेगा।

गोरखपुर से हरिद्वार 8 घंटे में पहुंचेंगे

NHAI ने दिल्ली की ICT फर्म को कंसल्टेंट के तौर पर चुना है। यह फर्म न केवल परियोजना की DPR बनाएगी, बल्कि जमीन की सीमा भी बनाएगी। ये एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शुरू होकर हरियाणा के औद्योगिक जिले पानीपत तक जाएगा। एक्सप्रेसवे की मरम्मत होने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। गोरखपुर से हरिद्वार 8 घंटे में पहुंच जाएगा। New Expressway

22 जिले होंगे कनेक्ट

आपको बता दें कि गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक करीब 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे 22 जिलों को जोड़ेगा। यह हाईवे गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली तक जाएगा। पहले यह गोरखपुर और शामली तक सीमित था, लेकिन अब यह हरियाणा के औद्योगिक शहर पानीपत तक फैल गया है।

एक्सप्रेसवे का निर्माण 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य

NHI के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह प्रोजेक्ट कई चरणों में पूरा किया जाएगा। दिल्ली की आईटीएफ फर्म न केवल खर्च का आकलन करेगी बल्कि निर्माण के लिए ठेकेदारों का भी चयन करेगी। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया DPR के बाद शुरू होगी। चुने गए फर्मों को गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे का निर्माण 3 साल में पूरा करना होगा। New Expressway