Railway News: यहां बिछेगी 176 किलोमीटर लंबी नई Railway Line, 784 गावों को होगा फायदा
Jun 26, 2025, 10:11 IST
Railway News: रेल यात्रियों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में नई लाइन बिछाने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये लाइन अगले करीब 5 सालों में बनकर तैयार हो जाएगी। भारतीय रेलवे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 176 KM लंबी नई रेल लाइन बिछाने का फैसला किया है। इससे पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा। इस कदम से हर साल 20 करोड़ लीटर तेल की खपत कम होगी और 99 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन घटेगा। यह 4 करोड़ पेड़ लगाने जितना असरदार है। यह रेल लाइन का काम 2030 तक पूरा होने की संभावना हैं।
