Haryana Crime News: हरियाणा में पति ने कस्सी से काटी पत्नी की गर्दन, पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी Wife को मार डाला, आकर देख लो

 
Haryana Crime News: हरियाणा में पति ने कस्सी से काटी पत्नी की गर्दन, पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी Wife को मार डाला, आकर देख लो
Haryana Crime News: हरियाणा के सिरसा में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक ने शनिवार तड़के चार बजे सोते हुए अपनी पत्नी की गर्दन पर तेज हथियार से वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया और कहा कि मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, आकर देख लो... घर में लाश पड़ी हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह मृतका की पहचान गांव रामपुरा ढिल्लो निवासी  माया देवी (35) के रूप में हुई। उसका पति रोहताश नाथुसरी चौपटा एरिया में क्रसर और बजरी की दुकान में मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि मकान पांच से छह मरले में बना हुआ है, जिसमें तीन कमरे और ऊपर एक चौबारा बना है। जिस वक्त युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। उस समय दोनों पत्नी-पत्नी घर के आंगन में खुले में सोए हुए थे, जबकि दंपति का बड़ा बेटा अजय (18) और  छोटा बेटा घर की छत पर सोए हुआ था। वहीं इस मामले में नाथुसरी थाना प्रभारी राजकुमार का कहना है कि रोहताश ने अपनी ही पत्नी की कस्सी से गर्दन काटकर हत्या की है। सूचना मिलते ही नाथुसरी चौपटा थाना पुलिस और जमाल चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके है।