Breaking: बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल

 
Breaking: बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल
Breaking: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और दाहिनी तरफ पलट गई। इस हादसे में बस में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह बस घनश्यामपुर से जौनपुर सवारी भरकर जा रही थी। Breaking: बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल स्टेयरिंग फेल होने के कारण हुआ हादसा घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों में एक 52 वर्षीय नेमा देवी निवासी गोपीपुर टेढ़वा की ही पहचान हो सकी है। कहा जा रहा है कि बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ।