Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, साइबर सिटी की सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) को द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रदेश में मिनी एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा। खबरों की मानें, तो गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर वाटिका चौक तक तीन-तीन लेन का एक एलिवेटिड रोड तैयार किया जाएगा। SPR जहां पर चौराहे और तिराहे हैं, वहां पर एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए डिजाइन को मंजूरी मिल गई है।
5.3 किलोमीटर का बनेगा सदर्न पेरिफेरल रोड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SPR की लंबाई करीब 5.3 किलोमीटर की है। ये द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-सोहना हाईवे (NH-248) को आपस में कनेक्ट करता है है। द्वारका एक्सप्रेसवे से अगर किसी वाहन चालक को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे या सोहना की ओर जाना पड़ता है तो उसे वाटिका चौक से सर्विस रोड होते हुए भोंडसी आना पड़ता है। वहां से गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर एंट्री करनी पड़ती है। वहीं सदर्न पेरिफेरल रोड पर ट्रैफिक दबाव ज्यादा होने के चलते सुबह और शाम के समय जाम की समस्या रहती है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने दी थी मंजूरी
खबरों की मानें, तो इस समस्या के समाधान के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम-सोहना हाईवे को एलिवेटिड रोड से कनेक्ट करने की प्लानिंग बनाई थी। जिसे पिछले साल सीएम नायब सिंह सैनी ने भी मंजूरी दे दी थी। इसके बाद GMDA ने एक सलाहकार कंपनी को DPR तैयार करने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी थी। इस सलाहकार कंपनी ने तीन डिजाइन तैयार कर लिए है। इनमें से फिलहाल एक डिजाइन को GMDA के अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है।
इंटरचेंज का भी होगा निर्माण
खबरों की मानें, तो कंपनी के इस डिजाइन के तहत वाटिका चौक पर इंटरचेंज भी बनेगा। -ऐसे में अगर कोई वाहन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे या फिर सोहना-गुरुग्राम हाईवे की ओर से आ रहा है तो वह आसानी से द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ एलिवेटिड रोड होते हुए रवाना हो जाएगा। -वहीं अगर किसी वाहन चालक को गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड की ओर जाना है तो वो इंटरचेंज से नीचे उतरकर चला जाएगा। -वहीं अगर कोई वाहन गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से आ रहा है तो वह इस इंटरचेंज से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम- सोहना हाईवे और द्वारका एक्सप्रेस वे की ओर आसानी से जा सकेगा।