Green Field Expressway: इस राज्य में बनेंगे 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, 15 शहरों में रिंग रोड भी बनेंगे
May 22, 2025, 11:26 IST
Green Field Expressway: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने दूसरे पूर्ण बजट में सड़कों पर खास फोकस किया है। ये ही वजह है कि राज्य सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट भाषण में 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और 15 शहरों में रिंग रोड बनाने का ऐलान किया है। वहीं राजधानी जयपुर में सड़कों के लिए 250 करोड़ रुपए अलग से दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 5 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत से सड़क और ब्रिज का उन्नयन कार्य किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 2,750 KM से ज्यादा लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनेंगे। इसके लिए 60 हजार करोड़ रुपए की लागत हो आएगी। ये भी BOT मॉडल पर बनेंगे। 21 हजार KM सड़कें 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी।
