8th Pay Commission: इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ, जानें वजह

 
8th pay commission
 

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। 8वां वेतन आयोग लागू होने जा रहा है। लेकिन कई ऐसे कर्मचारी और पेंशनर्स है जिन्हें 8वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू किया था। लेकिन सरकार ने इसे जून 2016 में मंजूरी दी थी। 8वां वेतन आयोग को सरकार जब भी मंजूरी दे लेकिन एस 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।


8वें वेतन आयोग का किन कर्मचारियों और पेंशनधारियों को नहीं मिलेगा फायदा
1. केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग की सिफारिशें होती हैं। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्माचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। 


2. केंद्र सरकार के विभागों कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी और अस्थायी कर्मचारियों को भी 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ी सैलरी का लाभ नहीं मिलेगा।

3. राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी 8वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। इन कर्मचारियों को तभी लाभ मिलेगा जब प्रदेश सरकारें 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को पूरी रुप से अपनाने का फैसला करें।

4.  PSU के कर्मचारियों को भी 8वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। क्योंकि PSU सेक्टर का अपना अलग सैलरी स्ट्रक्चर है। ऐसे में कर्मचारियों को लाभ तभी मिलता है जब संबंधित संगठन केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करे।

5. 8वें वेतन आयोग का लाभ स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारी भी तभी ले पाएंगे, जब वे केंद्र सरकार के वेतन नियमों का पालन करते हों।

6. केंद्रीय पेंशनर्स को वेतन आयोग संशोधन का लाभ मिलता है लेकिन अंतिम पात्रता इस बात पर निर्भर करेगी कि सरकार अधिसूचना में क्या नियम तय करती है।