हरियाणा में 6 आईएएस, 6 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

 
हरियाणा में 6 आईएएस, 6 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

 

चंडीगढ़, 02 सितंबर-हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 आईएएस और 6 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

आईएएस अधिकारियों में श्री अनिरुद्ध यादवजो वर्तमान में नारनौल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उप प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैंको एचएसआईआईडीसी का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक तथा ग्लोबल सिटी प्रोजेक्टगुरुग्राम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सुश्री अदिति सिंघानियाजो वर्तमान में गुरुग्राम में सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) के पद पर कार्यरत हैंको ऐलनाबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

श्री राहुल कंवारियासहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन)अंबाला को पेहोवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

सुश्री रुहानीसहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन)रेवाड़ी को फिरोजपुर झिरका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

सुश्री सुमन यादवसहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन)यमुनानगर को उचाना कलां का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

श्री योगेश दिलहोरसहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन)सोनीपत को डबवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार एचसीएस अधिकारियों में श्री विजेंद्र हुड्डाजो वर्तमान में जिला परिषद तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरणचरखी दादरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैंको चरखी दादरी के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

श्री वेद प्रकाशउपमंडल अधिकारी (नागरिक)डबवाली को नगर निगमहिसार का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।

श्री लक्ष्मी नारायणउपमंडल अधिकारी (नागरिक)फिरोजपुर झिरका को शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयनल्हड़ (नूंह) का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

श्री रमित यादवउपमंडल अधिकारी (नागरिक)उचाना कलां को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा)गुरुग्राम का संयुक्त निदेशक लगाया गया है।

श्री गुरविंदर सिंहउपमंडल अधिकारी (नागरिक)पेहोवा को नारनौल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

श्री पारस भगोरियाउपमंडल अधिकारी (नागरिक)ऐलनाबाद को नगर निगमकरनाल का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।