Covid-19 : कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 53 पॉजिटिव केस; 27 की मौत

 
Covid-19 : कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 53 पॉजिटिव केस; 27 की मौत
Covid-19 : देश में कोरोना एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 53 नए मामले सामने आए हैं। जिससे इस साल जनवरी से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,967 तक पहुंच गई है। इन नए मामलों के साथ ही कोरोना से दो और लोगों की मौत हुई है।

27 मरीजों की मौत

अब तक 27 मरीजों की जान जा चुकी है, जिनमें से 26 पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जनवरी 2025 से अब तक महाराष्ट्र में 21,067 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। सिर्फ मुंबई में ही 829 मामले सामने आए, जिनमें से 823 मई में ही दर्ज हुए।

कहां कितने मामले मिले?

  • मुंबई – 24
  • पुणे शहर – 11
  • ठाणे – 5
  • पिंपरी-चिंचवड़ – 3
  • नागपुर, पुणे ग्रामीण, सांगली और रायगढ़ – 2-2