New Railway Line: देश में बेहतर कनेक्टिविटी बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नए हाईवे, एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और नई रेलवे लाइनों का निर्माण किया जा रहा है। लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी बीच अब मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। दोनों शहरों के बीच 520 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। जिसका सर्वे कार्य शुरु कर दिया गया है।
दोनों राज्यों को सीधा मिलेगा लाभ
जानकारी के अनुसार इस रेल लाइन को बिछाने में 9 हजार करोड़ से अधिक की लागत आएगी। नई रेल लाइन बनने के बाद ट्रेनों की स्पीड और बढ़ जाएगी। तीसरी लाइन के निर्माण में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों को सीधा लाभ मिलेगा पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने फिजिबिलिटी सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के पूरा होते ही अगली औपचारिकताएं शुरू की जाएंगी।
9 हजार 275 करोड की राशि होगी खर्च
नई लाइन लगभग 520 किलोमीटर लंबी होगी। जिसपर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। अभी इस ट्रैक पर 110 से 120 किमी की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इससे आने वाले समय में ट्रेनों की संख्या में इजाफा हो सकेगा। इस दौरान करीब 200 ओवरब्रिज और अंडर ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। परियोजना में कुल 9 हजार 275 करोड की राशि खर्च की जाएगी।
यहां जानें क्या रहेगा रुट
रेलाइन इटारसी, पिपारिया, गाड़रवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना से गुजरेगी। जो कि मानिकपुर तक जाएगी। जबलपुर सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि रेल ट्रैक को लेकर सर्वे का काम शुरू किया जा रहा है। रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। तीसरी लाइन बनने से ट्रेनों के फेरे बढ़ेंगे। यात्रियों को भी बेहतर यात्री सुविधा मिल सकेगी।
New Railway Line