New Underpasses: हरियाणा वालों की हुई मौज, यहां बनाए जाएंगे 5 नए अंडरपास; जाम से मिलेगी राहत
Jun 22, 2025, 07:49 IST
New Underpasses: केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। इसी बीच हरियाणा वालों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। साइबर सिटी को जल्द ही ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलने वाला है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने शहर में 5 जगहों पर अंडरपास बनाने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी की शुरूआत करेगा। इसे लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर्ड कमेटी की पहली बैठक हो चुकी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई थी। जानकारी के अनुसार मीटिंग में नगर निगम, एचएसवीपी, एनएचएआइ, डीएचबीवीएन और एचवीपीएनएल तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए थे। बैठक में मेट्रो कॉरिडोर की अड़चनों को दूर करने के साथ अंडरपास बनाने को लेकर भी चर्चा की गई है। बताया जा रहा अंडरपास बनाने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी की लागत GMDA की ओर से खर्च की जाएगी।
