हरियाणा के अंबाला में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 4 मजदूरों की मौत, कई घायल 

 
 हरियाणा के अंबाला में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 4 मजदूरों की मौत, कई घायल 

हरियाणा के अंबाला में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। इस हादसे में अब तक 4 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही NDRF की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार मकान में लेंटर डालते समय ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ उस वक्त करीब बिल्डिंग में करीब 40 से 50 मजदूर काम कर रहे थे।

मलबे से 13 लोगों को बाहर निकालकर अंबाला सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर JCB और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम अभी जारी है। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।