Bank ग्राहकों को बड़ी राहत, इन बैंकों ने कर दिया बड़ा ऐलान; जल्द लागू होगा नया नियम

 
Bank ग्राहकों को बड़ी राहत, इन बैंकों ने कर दिया बड़ा ऐलान; जल्द लागू होगा नया नियम
Bank News: बैंक ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। चार अलग-अलग सरकारी बैंकों ने बचत खातों पर AMB (एवरेज मंथली बैलेंस) की शर्तों को खत्म कर दिया है। ऐसे में अब बैंक ग्राहकों को खाते में मिनिमम बैलेंस मेनटेन रखने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इन बैंकों में इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शामिल हैं।

जानें क्या है एवरेज मंथली बैलेंस के नियम

जानकारी के अनुसार इन बैंकों के बाद अब और भी कई बैंक एवरेज मंथली बैलेंस के नियम को खत्म कर सकते हैं। आपको बता दें कि AMB नियम के तहत ग्राहकों को अपने बचत खाते में एक तय राशि को मेनटेन करके रखना होता है। जैसे कि -HDFC बैंक के बचत खाते में 10,000 रुपये का मिनिमम बैलेंस मेनटेन रखना होता है। अगर आपके बैंक खाते में जमा कुल राशि 10,000 रुपये से कम होती है तो आपको कम हुई राशि के अंतर पर जुर्माना भरना पड़ता है। मान लीजिए, आपके बैंक खाते में 8500 रुपये हैं तो आपको 10,000 रुपये में से कम हुई राशि यानी 1500 रुपये पर जुर्माना भरना होगा। लेकिन इंडियन बैंक, SBI, केनरा बैंक और PNB अब अपने ग्राहकों से एवरेज मंथली बैलेंस के लिए जुर्माना नहीं वसूलेंगे।

जानें कब से लागू होगा ये नियम

आपको बता दें कि इंडियन बैंक ने कहा है कि 7 जुलाई से किसी भी तरह के बचत खातों पर एवरेज मंथली बैलेंस की जरूरत को खत्म कर दिया जाएगा। SBI ने भी सभी प्रकार के बचत खातों को एवरेज मंथली बैलेंस से मुक्त कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने सभी बचत खातों से एवरेज मंथली बैलेंस की बाध्यता को खत्म कर दिया है। केनरा बैंक ने इस साल मई में ही अपने ग्राहकों के लिए ये नियम खत्म कर दिया था। बताते चलें कि एवरेज मंथली बैलेंस नियम की वजह से ग्राहकों को मजबूरी में अपने खातों में मिनिमम बैलेंस को मेनटेन रखना पड़ता है, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ता है।