Haryana Ring Road: हरियाणा से दिल्ली जाने में बचेंगे 30 मिनट, इस जिले में बनकर तैयार होने वाला है 26 किलोमीटर का रिंग रोड

 
Haryana Ring Road: हरियाणा से दिल्ली जाने में बचेंगे 30 मिनट, इस जिले में बनकर तैयार होने वाला है 26 किलोमीटर का रिंग रोड
Haryana Ring Road:: हरियाणा का रोहतक लगातार विकास की नई उड़ान भर रहा है। ये ही वजह है कि जिले में जहां भी देखें वही विकास का काम जारी है। इसी बीच लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, जिले में 26 किलोमीटर का रिंग रोड बनकर लगभर तैयार हो गया है। यह रोहतक जिले का पहला रिंग रोड़ है, जो जल्द ही शुरू हो जाएगा। दरअसल, इस रिंग रोड के शुरू होने से जिले के किसी भी मार्ग से कोई वाहन आए और अगर उसे दूसरे शहर या राज्य में जाना है तो उसे सिटी में घूसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वो सीधे रिंग रोड में चढ़ेंगे और बाहर से बाहर ही निकल जाएंगे। इससे जिले में जाम की समस्या भी नहीं होगी और यातायात सुचारू रहेगी। बताया जा रहा है कि यह रिंग रोड जिले के चारों और फैला हुआ है। वहीं जींद से आने वाले वाहन चालक रिंग रोड से जा सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस रिंग रोड से दिल्ली पहुंचने में करीब 30 मिनट की बचत होगी। इन रिंग रोड से किसी भी मार्ग पर आसानी से सफर किया जा सकेंगे। इसके अलावा शहर की भीतर की सड़कें भी पिछले कई सालों में बेहतर हुई हैं। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य औ औद्योगिक विकास की बात करें तो रोहतक ने सभी क्षेत्रों में पिछले कुछ सालों में अपनी नई पहचान बनाई है।