Accident News: भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे घर

 
Accident News: भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे घर
Accident News: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा राजस्थान के धौलपुर जिले में आज दोपहर सदर थाना क्षेत्र में स्थित धौलपुर-करौली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-11B) पर विश्रोदा गांव के पास हुआ हैं। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को अस्पताल में रखवा दिया हैं। फिलहाल पुलिस मामला की जांच में जुटी हैं। तीनों युवक धौलपुर में एक शादी समारोह से ढोल-ताशा बजाकर एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जिसमें पथरोला गांव निवासी रवि (25) पुत्र पप्पू, उसके चचेरे भाई रंजीत (25) पुत्र दर्शन और एक अज्ञात युवक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार तीनों युवक बाड़ी की ओर जा रहे थे। विश्रोदा गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक काफी दूर जा गिरे। पुलिस मौके पर पहुंची पोल्स द्वारा सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवि और रंजीत को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।