हरियाणा के रेवाड़ी में दो हेड कांस्टेबल समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है वजह ?
हरियाणा के रेवाड़ी में दो हेड कांस्टेबल समेत 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। लापरवाही और अनैतिक गतिविधियों के आरोप में रेवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) हेमेंद्र कुमार मीणा ने 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन थाने के मुंशी और सीआईए के दो हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। इन तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ काम में अनियमितता और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं।
जिसके बाद रेवाड़ी एसपी (Superintendent of Police) हेमेंद्र मीणा ने मॉडल टाउन थाने के मुंशी और दो हेड कांस्टेबल तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
इस पर अधिक जानकारी देते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उनके खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसी के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ किया कि पुलिसकर्मियों की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
