Promotion: प्रमोट किए 295 पुलिसकर्मी, हवलदारों को बनाया ASI, यहां देखें लिस्ट
May 30, 2025, 14:54 IST
Promotion: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बहादुरी दिखाने वाले 295 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दिया गया है। बता दें कि बस्तर के जंगलों में नक्सलियों को ढेर करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमोशन किया गया है। DGP अरुणदेव गौतम ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें अलग अलग जिलों में पदस्थ 295 सिपाहियों, हवलदारों, ASI और सब इंस्पेक्टरों को आउट ऑफ टर्म प्रमोट किया गया है। इसके तहत हवलदार ASI बना दिए गए हैं, कुछ को सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर की पोस्ट भी दी गई है।


