इस राज्य में बनेंगे 29 नए एयरपोर्ट, हवाई पट्टियों का Mini Airports की तर्ज पर होगा विकास

 
इस राज्य में बनेंगे 29 नए एयरपोर्ट, हवाई पट्टियों का Mini Airports की तर्ज पर होगा विकास
Mini Airports : हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025 के बजट में कई ऐसे प्रावधान किए गए हैं जो प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होंगे। सरकार की योजना के अनुसार राज्य के 29 विभिन्न हवाई पट्टियों को मिनी एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन स्थानों पर बनेगी हवाई पट्टियां

इसके बाद बड़े विमान भी इन स्थानों पर उतर सकेंगे। इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा। इन हवाई पट्टियों में हमीरगढ़, झुंझुनूं, तलवाड़ा, परिहारा, कुम्हेर, प्रतापगढ़, नून, फलोदी, सिरोही, चकचैनपुरा, कोलाना, तारपुरा और विश्नोदा सहित अन्य स्थान शामिल हैं। इन हवाई पट्टियों के उन्नयन से प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा और अधिक पर्यटक राजस्थान की यात्रा करने के लिए आकर्षित होंगे। इस दिशा में भजनलाल सरकार निरंतर प्रयासरत है।

बजट की घोषणाओं को शीघ्र किया जाएगा पूरा

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि बजट में की गई घोषणाओं को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत पर्यटन और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को हवाई संपर्क से जोड़ने का प्रस्ताव है।

प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचना होगा आसान

हवाई पट्टियों के आधुनिकीकरण के पश्चात राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, कोटा एयरपोर्ट के समीप एयरो सिटी का निर्माण, प्रतापगढ़, झालावाड़ और झुंझुनूं में फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थान, तथा माउंट आबू में एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियां भी प्रारंभ की जाएंगी।