Aaj Ka Rashifal : आज शुक्रवार है, तारीख 4 अप्रैल 2025। चलो देखते हैं कि आपकी राशि के हिसाब से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कहीं से रुका हुआ पैसा हाथ लग सकता है। व्यापार और बिजनेस में मुनाफा होने के चांस बन रहे हैं। परिवार के लोगों की सेहत की चिंता से आज राहत मिलेगी। घर में आपसी तालमेल बना रहेगा। Aaj Ka Rashifal
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का दिन आज बेकार की भागदौड़ में बीतेगा। मन परेशान रहेगा और सेहत में भी थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। पार्टनर से भी आज नोंकझोंक हो सकती है।
मिथुन राशि Aaj Ka Rashifal
मिथुन वालों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई पुराना अटका काम पूरा होगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में पैसों की हालत मजबूत हो सकती है। आज नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। घर में शुभ काम का माहौल बनेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पार्टनर से चल रही अनबन खत्म होगी। बिजनेस में फायदा होगा। किसी खास शख्स से मुलाकात के चलते बड़ा काम मिल सकता है। परिवार में इज्जत बढ़ेगी और कोई खुशखबरी मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले आज किसी झगड़े में फंस सकते हैं, इसलिए बेवजह की बहस से बचें। कोई काम बनते-बनते रुक सकता है। सेहत बिगड़ने के आसार हैं। लंबी यात्रा का योग है। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। Aaj Ka Rashifal
कन्या राशि
कन्या वालों का दिन औसत रहेगा। किसी बात को लेकर दिमागी तनाव रहेगा। दोस्तों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों की तंगी महसूस होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी खास इंसान से मुलाकात होगी। बिजनेस में फायदा होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया वाहन या सामान खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि Aaj Ka Rashifal
वृश्चिक वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है, जिसके बारे में आप काफी सोच रहे थे। सेहत ठीक रहेगी। बिजनेस में पैसा आएगा। नई प्लानिंग बना सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा।
धनु राशि
धनु वालों का दिन शानदार रहेगा। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो सफलता मिलेगी। किसी मशहूर शख्स से मुलाकात मन खुश करेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। परिवार में इज्जत बढ़ेगी। बिजनेस में फायदा होगा, नया घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। Aaj Ka Rashifal
मकर राशि
मकर वालों का दिन बेकार की भागदौड़ में गुजरेगा। दुश्मनों की चाल का शिकार हो सकते हैं। सेहत खराब हो सकती है। बिजनेस में नुकसान होगा। नौकरीपेशा लोगों के सहकर्मियों से झगड़ा हो सकता है। संपत्ति को लेकर घर में तनाव बढ़ेगा।
कुंभ राशि
कुंभ वालों का दिन अच्छा नहीं रहेगा। सेहत की चिंता सताएगी। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। किसी जानकार की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में अपनों से अनबन होगी, विवाद की नौबत आ सकती है।
मीन राशि
मीन वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। कामकाज में बदलाव से फायदा होगा। घर में शुभ काम होंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है।
नोट: यह राशिफल सामान्य भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत सलाह के लिए ज्योतिषी से संपर्क करें।
