Upcoming SUV: जल्द लॉन्च होंगी 2 नई इलेक्ट्रिक SUV, दमदार इंजन का साथ मिलेंगे एडवांस फीचर्स

 
Upcoming SUV: जल्द लॉन्च होंगी 2 नई इलेक्ट्रिक SUV, दमदार इंजन का साथ मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Upcoming SUV: भारत में बहुत कम समय के अंदर इलेक्ट्रिक वाहनों ने बड़ी लोकप्रियता हासिल की है। सरकार भी इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। जिसके पीछे का उद्देश्य देश को प्रदूषण मुक्त बनाना है। इस ट्रेंड को जारी रखते हुए, साल 2025 में सुजुकी और टोयोटा अपनी 2 नई इलेक्ट्रिक SUV को मार्किट के उतारने का प्लान बना रही है। इन गाड़ियों को कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है। आइए जानते हैं कि ये 2 गाड़ियां कौन-सी हैं।

Maruti e-Vitara

भारतीय बाजार में Maruti Suzuki जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, ई विटारा लॉन्च करने जा रही है। इस SUV में 500 KM से अधिक की रेंज एक बार फुल चार्ज में मिलने की उम्मीद है। इसमें दो बैटरी पैक विकल्प दिए जा सकते हैं -एक स्टैंडर्ड और दूसरा एक्सटेंडेड रेंज के लिए। इस गाड़ी में प्रीमियम लुक, एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स और लेवल-2 ADAS जैसे सुरक्षा फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। यह SUV खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो लंबी दूरी की रेंज वाली EV की तलाश में हैं।

Toyota Urban Cruiser BEV

Toyota Urban Cruiser BEV कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो मारुति की ई विटारा के साथ प्लेटफॉर्म और तकनीक साझा करेगी। इसे पहली बार ब्रुसेल्स में और फिर भारत के 2025 ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। यह SUV एक बार चार्ज में 500 KM से अधिक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। इसका बाहरी डिजाइन ई विटारा से थोड़ा अलग होगा जिसमें फ्रंट फेसिया और टेल लैंप में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। टोयोटा इस गाड़ी को EV Elevate से ऊपर की कैटेगरी में पोजिशन कर सकती है ताकि इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया जा सके। इस गाड़ी के 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है। Upcoming SUV