Railway News: ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी ! देश में जल्द चलेंगी 150 नई ट्रेनें, रेल मंत्री ने दी जानकारी
Jun 18, 2025, 15:39 IST
Railway News: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय रेल द्वारा देशभर में भविष्य में 150 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी है। रेल मंत्री के अनुसार इन ट्रेनों में 50 नई नमो भारत ट्रेन, 100 नई मेमू ट्रेन और 50 नई अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। हरियाणा के मानेसर से बीते मंगलवार को भारत के सबसे बड़े गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखने के मौके पर रेल मंत्री ने यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि दो से ढाई वर्षों में जनरल कोच बढ़ाने के लिए मुहिम चलाई गई। एक साल में 1200 से अधिक जनरल कोच रेलवे में बढ़ाए गए हैं
