Punjab News: जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 अस्पताल की हालत गंभीर, सप्लायर अरेस्ट
Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर आ रही है। यहां मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार यानी 12 मई की रात की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रविवार (11 मई) की शाम को एक ही जगह से यह शराब खरीदी गई थी। इनमें से कुछ लोगों की सोमवार की सुबह ही मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। खबरों की मानें, तो अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि जहरीली शराब से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हमें पंजाब सरकार की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की छूट दी गई है। जो भी इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की जााएगी। वहीं अमृतसर डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि जहरीली शराब के जो भी सप्लायर थे, उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी अस्पताल में 6 लोग भर्ती हैं। जिनका इलाज जारी है। जहरीली शराब का असर करीब 5 गांव में देखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि इन सभी लोगों ने एक ही सप्लायर और एक ही जगह से शराब खरीदी है। सरकार की ओर से पूरी सहायता मिल रही है। ' खबरों की मानें, तो एसएसपी अमृतसर मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि यहां नकली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। तुरंत कार्रवाई कर 4 लोगों को पकड़ लिया गया। इनमें मुख्य सप्लायर भी शामिल है, जिसका नाम परबजीत सिंह है।
