Best Hill Stations Near Chandigarh: चंडीगढ़ शहर से बेहद पास है ये सात हिल स्टेशन, एक बार फैमिली के साथ जरूर घूमने जाना चाहिए

 
Best Hill Stations Near Chandigarh: चंडीगढ़ शहर से बेहद पास है ये सात हिल स्टेशन, एक बार फैमिली के साथ जरूर घूमने जाना चाहिए
Best Hill Stations Near Chandigarh: इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां चल रही है। अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप चंडीगढ़ शहर के पास घूमने का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कहां पर गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। 1. शिमला पहाड़ों की रानी शिमला को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यह चंडीगढ़ से करीब 115 किलोमीटर दूर है। यह शहर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए काफी अच्छा है। यह हरे-भरे जंगलों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए फेमस है। आप चाहे तो यहां ट्रेंकिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा हरे-भरे जंगल आपको आनंद देंगे। 2. मनाली  मनाली चंडीगढ़ से 270 किलोमीटर की दूरी पर है। यह शहर जंगलों के साथ-साथ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां आप जोरबिंग और पैराग्लाइडिंग के लिए अच्छा है। आप यहां सोलंग घाटी जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पहाड़ों और नदियों को आनंद ले सकते हैं। 3. कसौली  कसौली चंडीगढ़ से 70 किलोमीटर दूर है। यहां घूमना भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां पहाड़ी एरिया में आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और बच्चों के साथ घूम सकते हैं। 4. धर्मशाला और मैक्लोडगंज  धर्मशाला शहर चंडीगढ़ से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर है। यह दलाई लामा और एक बड़ी तिब्बती बस्ती है। धर्मशाला के दो हिस्से जिन्हें निचला धर्मशाला और ऊपरी धर्मशाला (मैक्लोडगंज) के नाम से जाना जाता है। 5. चायल वर्ल्ड का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान समुद्र तल से 2,250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट मैदान चैल में है जो चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर दूर है। साफ-सुथरे और अछूते जंगल, बहती नदियां और शानदार घाटी है। यहां भी अपने बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। 6.नैनीताल  अगर आप चाहे तो आप नैनीताल झील का आनंद भी ले सकते हैं। यह उतराखंड के पास है, जो चंडीगढ़ से करीब 350 किलोमीटर दूर है। पर्यटकों को नैनीताल काफी आकर्षक लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस स्थान को नैनी झील समेत कई झील है। यहां आप नाव और घुड़सवारी का आनंद भी ले सकते हैं। 7. मशोबरा  मशोबरा पर्यटन स्थल चंडीगढ़ से सिर्फ 50 किलोमीटर दूर है। यह आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। यहां आपको घने देवदार के जंगल मिलेंगे। इसके अलावा आप तत्तापानी हॉट स्प्रिंग्स में थेरेपी का अनुभव कर सकते हैं जो आपकी यात्रा को बेहतर बनाता है। मशोबरा चंडीगढ़ के निकट स्थित होने के कारण यह घूमने के लिए अच्छा है।