Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 28 अगस्त का राशिफल

मेष राशि के लिए आज का राशिफल
मेष राशि के जातकों के व्यापारिक सौदे आज लाभदायी रहेंगे। आज कारोबारी विस्तार संभव है। विद्यार्थी मेहनत का पूरा लाभ लेने में आज कामयाब रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रभावशाली मित्रों से संपर्क का आज आपको लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों का आज कार्यस्थल पर अधिकारों को लेकर संघर्ष संभव है। आज आप आत्मविश्वास से जो काम करेंगे। उसमें आपको सफलता मिलेगी। विरोधियों को मात देने में आज आप कामयाब रहेंगे। अगर भाग्य भरोसे रहे तो आज आपके हाथ से अच्छे सौदे हाथ से निकल सकते हैं।
मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को आज पुराने झगड़े दूर होने से आज राहत मिलेगी। अपने कामों को समय पर करे। इससे आपको फायदा मिलेगा। आज आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शादी के लिए आज रिश्त पक्का हो सकता है। आज आय में बढ़ोतरी संभव है।
कर्क राशि के लिए आज का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के छोटे-छोटे झगड़े पारिवारिक अशांति का कारण बनेंगे। आज आपको साझेदारी में नए सौदे मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों का साथ आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। वहीं आज आप प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं।
सिंह राशि के लिए आज का राशिफल
सिंह राशि के जातकों आज बच्चों की कामयाबी से मन खुश होगा। व्यापार में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। आज आपके कानूनी मामले सुलझने के आसार हैं। हालाँकि,काम की धीमी शुरुआत से लाभ सीमित रहेगा। निजी कार्यों के लिए आज आपको अपनों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि के लिए आज का राशिफल
कन्या राशि के जातक मन की बात कह देने से रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप व्यापारी लेनदेन में सावधानी बरतें। वरना नुकसान संभव है। कार्यस्थल पर चल रहा गतिरोध आज दूर होगा। आज घर में पारिवारिक उत्सव खुशी रहेंगे। धैर्य रखें, समय के हिसाब से सब ठीक होगा।
तुला राशि के लिए आज का राशिफल
तुला राशि के जातक आज कार्यस्थल की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। आज आयात और निर्यात लाभ की संभावना बनेगी। आज आपकी मेहनत का फायदा दूसरे लोग उठाएंगे। भूमि और भवन के रखरखाव पर आज खर्च संभव है।रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों की आज कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। वहीं समय पर सुविधा नहीं मिलने से कार्यक्षेत्र में मुश्किल आ सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। आज आपके विरोधी आपसे उलझने का प्रयास करेंगे।
धनु राशि के लिए आज का राशिफल
धनु राशि के जातकों का मित्रों से चल रहा झगड़ा आज समाप्त होगा। आज आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। अटकी हुई योजना फिर शुरू कर सकते हैं। खानपान में लापरवाही से आपका मन परेशान रहेगा। आज आपकी परेशानी दूर होने से काम में गति आएगी।
मकर राशि के लिए आज का राशिफल
मकर राशि के विद्यार्थी आज प्रतियोगी परीक्षा को लेकर उत्साहित रहेंगे। वहीं आज विरोधियों के कारण काम में परेशानी होगी। आज दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजकीय मामले आपके पक्ष में सुलझाने के आसार हैं।
कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ेगी। आज अधिकारियों से मेलजोल आपके लिए लाभदायी रहेगा। सहयोगियों को अपनी बात समझाना आज आपके लिए मुश्किल रहेगा। कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी।
मीन राशि के लिए आज का राशिफल
मीन राशि के जातकों की आज कामकाज में देरी से परेशानी बढ़ेगी। दूसरों की आलोचना से आपका मन दुखी होगा। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ आज आपको मिलेगा। नौकरी में ट्रांसफर की संभावना बनेगी। आज आपके लिए यात्रा टालना बेहतर है। आज आपकी आय बढ़ेगी।