Aaj Ka Rashifal 02 Feb: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 02 Feb: आज कई राशि के जातकों का दिन लकी साबित होगा वहीं कुछ को सावधान रहने की जरूरत है। जानिए आज आपका दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि:
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मां का साथ मिलेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी की स्थिति बनेगी। प्रेम संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि:
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। पराक्रमी बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।बच के पार करें। चाहे स्वास्थ्य हो, चाहे प्रेम, संतान हो, चाहे सरकारी तंत्र हो। निवेश भी अभी मत करिएगा। जो भी रुपया पैसा आ रहा है, उसको सेव करिए और जुबान पर काबू रखें। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। एक बहुत अच्छी ऊर्जा आप में इस समय बढ़ेगी। प्रेम, संतान भी अच्छा रहेगा। व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। बस थोड़ा सा जीवनसाथी को लेकर के एक ऊहापोह की स्थिति रहेगी या जिनकी शादी ब्याह तय हो रही है, उनकी स्थिति में थोड़ा सा कन्फ्यूजन रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि:
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए चिंता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी, लेकिन आपकी जीत होगी। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि:
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ दिन है। यात्रा का योग बनेगा। क्रोध पर काबू रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा
तुला राशि:
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, व्यावसायिक सफलता मिलेगी, लेकिन गृह कलह के संकेत हैं, थोड़ा बच के पार करें। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा
वृश्चिक राशि:
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के भाग्य साथ देगा, पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बनेगा। धर्म, कर्म में हिस्सा लेंगे। शुभ समय है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि:
आज धनु राशि वालों के हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बाकि सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। अपनों की संख्या बढ़ेगी। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि:
आज मकर राशि वालों को पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। क्रोध पर काबू रखें। रक्तचाप पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बहुत बच के पार करिए। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, शत्रु भय इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान से दूरी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि:
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत होगा। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। एक अद्भुत अच्छा समय है। बस स्वास्थ्य नरम है, इस बात पर जरूर ध्यान रखिएगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
