जन्माष्टमी आज: जगमगा उठे मंदिर, नन्हे राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने बिखेरी छटा

 
जन्माष्टमी आज: जगमगा उठे मंदिर, नन्हे राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने बिखेरी छटा

 अम्बाला | भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कैंट स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों को भव्य एवं आकर्षक लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। दूसरी ओर, विभिन्न स्कूलों में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण की मनमोहक पोशाकों में सजकर पहुंचे। बाल-गोपाल बने बच्चों ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर और आरती उतारकर भगवान कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया।