Aaj Ka Rashifal: आज किसकी खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? देखें सभी 12 राशियों का राशिफल
1. मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। फंसा या अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
2. वृषभ (Taurus)
आज के दिन काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है।
3. मिथुन (Gemini)
बातचीत और नेटवर्किंग के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। व्यापारियों के नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे, लेकिन एक साथ कई काम शुरू करने से बचें। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें।
4. कर्क (Cancer)
आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। सरकारी कामों और व्यापारिक सौदों में सफलता मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता मिलने के संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
5. सिंह (Leo)
भाग्य का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार की योजनाएं बनेंगी। लेकिन किसी जोखिम भरे या अनजाने निवेश से बचें। कोई भी काम शांत रहकर और धैर्य से निपटाने का प्रयास करें।
6. कन्या (Virgo)
आज के दिन कन्या राशि के लोगों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। खान-पान और सेहत का ध्यान रखें।
7. तुला (Libra)
व्यापार और करियर में लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। आपकी संवाद शैली से लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं। शाम का समय दोस्तों या परिवार के साथ खुशनुमा बीतेगा।
8. वृश्चिक (Scorpio)
आज के दिन आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संपत्ति व प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा संभव है। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। व्यापार में रणनीति बदलने से लाभ होगा और पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू कर सकते हैं।
9. धनु (Sagittarius)
आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार विस्तार की योजनाओं में जल्दबाजी से बचें। यात्रा और घरेलू आवश्यकताओं पर अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।
10. मकर (Capricorn)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। व्यापार में पुराने संपर्कों से नए कारोबारी अवसर मिलेंगे। कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। किसी भी बात पर जिद या जल्दबाजी करने से बचें।
11. कुंभ (Aquarium)
व्यापार और सामाजिक गतिविधियों में उन्नति का मार्ग खुलेगा। नौकरी में टीमवर्क से बेहतरीन नतीजे मिलेंगे और पुराने सहकर्मियों से मिली जानकारी अटके काम पूरे कराएगी। कारोबारियों के लिए नेटवर्क विस्तार का अच्छा समय है।
12. मीन (Pisces)
आज के दिन परंपरागत व्यवसाय में लाभ और धन-धान्य में वृद्धि होगी। व्यापारियों को नए ग्राहकों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच की सराहना होगी और वरिष्ठों के सामने विचार रखने का मौका मिलेगा। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है।
