
मेष (Aries)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। मित्रों से सतर्क रहें क्योंकि कुछ लोग विरोधी बन सकते हैं। संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
वृषभ (Taurus)
भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। जीवनसाथी को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। वाद-विवाद से बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
मिथुन (Gemini)
आर्थिक दृष्टि से नए रास्ते खुलेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। घर में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। यात्रा के समय सावधानी रखें।
कर्क (Cancer)
कानूनी मामलों में सफलता के संकेत हैं। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। माता से कोई सुखद उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। यात्रा से लाभ होगा।
सिंह (Leo)
दिन शुभ रहेगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। सेहत में सुधार दिखेगा। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।
कन्या (Virgo)
वाणी और व्यवहार में संयम रखें। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कोई नई उपलब्धि हाथ लग सकती है। नया मकान खरीदने की योजना बन सकती है। ऑफिस में सराहना मिलेगी।
तुला (Libra)
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। पारिवारिक मामलों को गोपनीय रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना जरूरी है।
वृश्चिक (Scorpio)
मिश्रित दिन रहेगा। कामकाज में नया प्रयोग सफल होगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। लोन चुकाने की कोशिश करेंगे।
धनु (Sagittarius)
बिजनेस में तरक्की के अवसर हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। परिवार में किसी से वादा किया है तो समय पर निभाएं। राजनीति से जुड़े लोग नई जिम्मेदारी पा सकते हैं।
मकर (Capricorn)
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है। यात्रा करते समय सतर्क रहें।
कुंभ (Aquarius)
भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में मनपसंद जिम्मेदारी मिल सकती है। विवादों से दूरी बनाएं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। कोई मांग पूरी हो सकती है।
मीन (Pisces)
नए अवसर मिलेंगे। वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। बिजनेस को लेकर नए आइडिया आएंगे। यात्रा में लाभ होगा।