Aaj Ka Rashifal: आज तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज श्रावण का दूसरा सोमवार है। इस दिन लोग भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करते है। आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आया है। मेष से लेकर मीन राशि के लोगों पर आज भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। श्रावण का ये दूसरा सोमवार आपके लिए कैसा रहेगा। यहां जानें सभी 12 राशियों का राशिफल...
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार यानि आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। विवाह योग्य जातकों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है।
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन वृष राशि वालों के लिए थोड़ा तनावभरा रह सकता है। बिजनेस में अड़चनें आ सकती है। धन और निवेश के मामलों में अत्यधिक सावधानी बरतें। कोई बड़ा फैसला करने से पहले अपने बड़ो की सलाह जरूर लें। व्यवसाय में नया निवेश करने से बचें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और जोश भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सीनियर्स को प्रभावित करेगा। कुछ नई चीजे सीखने को मिलेगी। साथ ही जीवनसाथी का भरपूर प्रेम व सहयोग मिलेगा। बिजनेस वाले जातकों को ग्राहकों को लुभाने की नई योजनाएं भविष्य में बिजनेस विस्तार में मदद करेंगी।
कर्क राशि (Cancer)
इस राशि के जातकों को आज के दिन कार्यस्थल पर उलझे हुए कामों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त दिमाग लगाना पड़ सकता है। अति-उत्साह में होश न खोएं। घरेलू खर्चे बढ़ सकते है। ऐसे में फिजूलखर्ची से बचे और अपने बजट पर ध्यान दें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले लोगों के आज अप्रत्याशित वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले समय का खास ध्यान रखें। करियर में सक्रिय लोगों के प्रमोशन के योग हैं। सरकारी कामों में आ रही रूकावट दूर हो सकती है। निवेश से फायदा मिलने के आसार है।
कन्या राशि (Virgo)
इन राशि वालों को आज सरकारी क्षेत्र से बड़ा फायदा मिलेगा। आज के दिन किसी को उधार देने से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक और घरेलू मामलों में जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी न करें।
तुला राशि (Libra)
आज आपको आपके व्यापार में धन लाभ होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात बिजनेस में बड़ा मुनाफा दिलाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते है। काम का ज्यादा स्ट्रेस न लें, इससे स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले जल्दबाजी या भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। दफ्तर में संयम से काम लें। जीवनसाथी के साथ बातचीत में धैर्य रखें। किसी विवाद या बहस में न पड़ें। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे बड़े लाभ वाले सौदे फाइनल होंगे। किसी नए निवेश में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
मकर राशि (Capricorn)
आज आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी यात्राएं फिलहाल टाल दें। नौकरीपेशा लोगों को नया अवसर मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और दूसरे शहरों का काम संभालने की जिम्मेदारी मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज अचानक धन लाभ मिल सकता है। मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे कई काम आसान हो जाएंगे। बिजनेस की बाधाएं दूर होंगी। अपने प्रेम संबंधों को लेकर कोई भी निर्णय गंभीरता से लें।
मीन राशि (Pisces)
अपनी व्यावसायिक कार्यशैली और योजनाओं को दूसरों के साथ शेयर न करें, लोग इसका फायदा उठा सकते है। किसी विवाद में न पड़े। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें, इससे गलतियां होने की संभावना है।
