Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। जानिए आज मेष से मीन तक का राशिफल।
मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा पर ध्यान दें। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन लाभप्रद रहेंगे आप। आय के मार्ग पर ज़रूर ध्यान रखिएगा। व्यापार आपका ठीक है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि-आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी में अच्छी स्थिति नहीं है। राजनीतिक अभी अनिश्चितता बनी हुई है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। व्यावसायिक रिस्क लेने वाला समय नहीं है ये। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान भी मध्यम है। तो एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है।
मिथुन राशि- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी सुधार हो गई।
कर्क राशि- आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन पहले से बेहतर है, प्रेम और मधुरता बना हुआ है। इन सारी अच्छी स्थिति के साथ-साथ आप पूरी तरीके से इन दिनों रिस्क पे हैं। पिता का साथ, पिता का स्वास्थ्य, राजनीतिक स्थिति, सरकारी स्थिति- ये सारी चीजें थोड़ी सी अभी खराब हैं, ध्यान दीजिएगा।
सिंह राशि- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। बहुत ध्यान देकर आगे बढ़िएगा। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों विवादित हो सकता है। सूर्य को जल देना और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि-आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। शत्रुओं की संख्या इन दिनों बहुतायत हो गई है, हालांकि दबदबा आपका कायम है। पैरों को बचाकर रखें, कुछ परेशानी हो सकती है।
तुला राशि- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। उधर बच्चों की सेहत प्रभावित दिख रही है और मुलाकात प्रेमी-प्रेमिका की हो सकती है, लेकिन विवादास्पद हो सकती है। मन परेशान होने वाली चीजें भी होती रहेंगी पैरेलली, तो थोड़ा सा ध्यान रखने की जरूरत होगी।
वृश्चिक राशि-आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। सीने में विकार संभव है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
धनु राशि- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है, फिर भी भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। व्यापार भी सही है, लेकिन नाक-कान-गला की परेशानी होगी और व्यापारिक जगह पर, व्यापारिक स्थल पर कुछ नकारात्मक ऊर्जा की एंट्री दिख रही है, उस पर ध्यान रखिएगा।
मकर राशि- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इन दिनों निवेश आपके लिए वर्जित रहेगा, थोड़ा सा ध्यान रखिए। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह कलह भी संभव है। खट्टा-मीठा ऊपर-नीचे का समय है।
कुंभ राशि- आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए परेशानी भरा रहने वाला है। व्यापार के प्रसार का समय है। जो भी आपने डिजाइन किया है, उसको कार्य रूप दें, शुभ समय रहेगा व्यापार के लिए। बाकी स्थिति सामान्य से थोड़ा नीचे है, चिंताजनक है, लेकिन अकारण भी चिंता हो सकती है।
मीन राशि- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। सर में कोई बड़ी परेशानी दिखती है, अगर कुछ भी ऐसा होता है तो चिकित्सीय सलाह जरूर लें।
