Aaj ka Rashifal 29 September 2025: आज मीन, कुंभ, मकर राशि वालों के लिए दिन नहीं रहेगा अच्छा, देखें कौनसी राशियों की खुलेगी किस्मत ?

Aaj ka Rashifal 29 September 2025: राशिफल के अनुसार आज 29 सितंबर 2025 को आपका दिन कैसे रहने वाला है और आपके ग्रहों की चाल का क्या अनुमान होगा। आज हम आपको सभी राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)
आज आपके के लिए खुशी का मौका मिलेगा। आज आपके कामकाज में भी प्रगति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको अपने जीवन से संबंधित और परिवार से जुड़े हुए कई अहम फैसलों पर फैसला लेना पड़ सकता है।
आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
आज आपका दिन काफी दौड़धूप वाला रहने वाला है। घऱ पर भी नये नये मेहमानों के आने के बाद खुशी का माहौल रहेगा। वहीं आपके निजी जीवन से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा जिसके चलते आपको आज खुशी मिलेगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)
आज मिथुन राशि वालों के लिए दिन काफी खास रहने वाला है। आज आपको कोर्ट से जुड़े कार्यों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। वहीं किसी भी प्रकार के जोखिम भरे कार्यों से बचाव करने में ही सावधानी है। वहीं संतान और सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर भी आपको टेंशन रहेगी।
आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)
आज कर्क राशि वालों के लिए दिन बेहद ही खास रहने वाला है। आज आपके लिए खुशियों का भंडार होने वाला है। आप किसी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं वहीं किसी बड़े राजनेता से भी आपका संपर्क हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजन और खुशी भरे क्षण बिताएंगे।
आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)
आज सिंह राशि वालों के लिए दिन ज्यादा अच्छा रहने वाला नहीं है। आज सिंह राशि वालों को अपने लिए सामाजिक और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। हालांकि मां बाप से आज आप किसी अहम विषय पर बातचीत करने के मूड में है।
आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)
आज कन्या राशि वालों को टेंशन हो सकती है। आज उनके लिए काफी अड़चने आने वाली है। कन्या राशि वाले किसी भी प्रकार की जल्दबाजी के फैसले लेने से बचाव करें। वहीं आज कारोबार और तकनीकी कामों में भी काफी अड़चने आने वाली है। वहीं संपत्ति को लेकर परिवार के साथ भी आपकी अनबन और विवाद हो सकता है।
आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)
आज तुला राशि वालों को काफी सोच समझकर चलने की जरुरत है। आज आपकी जेब पर काफी खर्चों की मार पड़ने वाली है। हालांकि व्यापार में आज आपको अच्छा रिस्पांस मिलने की संभवना है और आपके व्यापार को मिलेगा। इसके अलावा घर पर माता पिता की सेहत को लेकर आपको कोई खबर मिल सकती है जिससे आपको काफी टेंशन होगी।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)
आज वृश्चिक राशि वालों को काफी बातों पर ध्यान रखने की जरुरत है। आप किसी पर आसानी से भरने नहीं करना चाहिए। आपको भरोसा दुख देकर जा सकता है। वहीं कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें, ये फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि आज आपका धर्म कर्म की तरफ ज्यादा ध्यान बढ़ेगा।
आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)
आज धनु राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार दिन रहने वाला है। धनु राशि के जातकों को आज काफी मनचाही चीजें मिल सकती है वहीं यश में भी आज बढ़ोत्तरी होगी। वहीं धनु राशि वालों को आज धन की प्राप्ति होगी और संपत्ति से जुड़े कामों में भी आज आपको खुशखबरी मिलेगी।
आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)
आज मकर राशि वालों को कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको निजी जीवन में काफी दिक्ततों का सामना करना पडे़गा। इसके अलावा सामाजिक तौर पर भी आपको काफी समस्याएं आ सकती है।
आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कोई खास नहीं रहने वाला है। आज कुंभ राशि के जातकों को दूसरों के विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि आज का दिन आर्थिक रुप से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से चल रही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको किसी परिजन की आर्थिक मदद भी करनी पड़ेगी।
आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)
आज मीन राशि वालों के लिए काफी टेंशन भरा दिन रहने की संभावना है। मीन राशि के जातकों का आज पारिवारिक समस्याओं से तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। राजनीति में संपर्क बढ़ेगा और किसी अधिकारी से मनचाहा काम निकलवा पाएंगे।