Aaj Ka Rashifal 1 October 2025: आज तुला, कुंभ, मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा खराब, देखें आपका राशिफल

मेष राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका दिन धर्म-कर्म के कामों में बीतेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। किसी आनंददायक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों की स्थिति बिगड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मन की बात किसी दूसरे के साथ शेयर न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। विवादों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।
मिथुन राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। भोग विलास में दिन बीतेगा। आज किसी को उधार देंगे, तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
कर्क राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। नौकरी-बिजनेस में सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपका तनाव बढ़ सकती है। लव लाइफ में टेंशन ज्यादा हो सकती है। संतान से दुख मिलेगा।
सिंह राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदे के मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम और गहरा हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी।
कन्या राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों के परिवार में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है, जिससे सभी को खुशी मिलेगी। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस में बड़ी डील संभव है। जरूरी कामों के लिए पैसा किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।
तुला राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार में आज किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च करने से बचें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। यात्रा पर जाने से बचें, नहीं तो परेशान होना पड़ेगा।
वृश्चिक राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपको मिलेगी, जिससे समाज में आपके सम्मान में इजाफा हो सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगी। आज आप कोई संपत्ति खरीदेंगे, तो वह भविष्य में भरपूर लाभ देगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं।
धनु राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों के दिन की शुरूआत अच्छी होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। नौकरी में भी अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों के संपर्क का फायदा मिलेगा। सेहत के मामलों में लापरवाही भारी पड़ेगी।
मकर राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। भाई-बहनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बिजनेस के लेन-देन में किसी पर भी अंधा विश्वास न करें। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान पर नजर रखें।
मीन राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि वालों को आज माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस के लिए भी दिन शुभ है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से खुशी मिलेगी।