Haryana News: हरियाणा में इन किसानों की हुई मौज, सरकार 75% की सब्सिडी पर देगी सोलर वॉटर पंप, फटाफट लिस्ट में देखें अपना नाम
Apr 27, 2025, 12:46 IST
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने किसानों के लिए सोलर वॉटर पंपिंग योजना (Solar Water Pumping Scheme) की फाइनल अलॉटमेंट लिस्ट ( Final allotment list) जारी कर दी है। यह लिस्ट हरियाणा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (HAREDA) की ओर से तैयार की गई है। इस योजना के तहत किसानों को 3 Hएचपी से 10 एचपी तक के सोलर पंपों पर सैनी सरकार 75 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों की सिंचाई लागत को कम करना और डीजल पंप पर किसानों की निर्भरता को खत्म करना है। सूची में चुने गए किसानों को जल्द ही सोलर पंप स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दरअसल, हरियाणा सोलर वॉटर पंपिंग योजना केंद्र की मौदी सरकार की PM-KUSUM योजना का ही हिस्सा है। इसमें 30 प्रतिशत सब्सिडी केंद्र सरकार देती है और 45% राज्य सरकार देती है। जबकि, बाकी 25 प्रतिशत राशि किसान को ही देनी पड़ती है। यह योजना के जरिए छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी है। खेतों में सोलर पंप लगने से किसानों को सिंचाई के लिए बिजली या डीजल पंप की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पर्यावरण को भी लाभ होगा और किसानों का भी खर्चा बचेगा। इस योजना के तहत सोलर पंप 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी और 10 एचपी क्षमता के पंप दिए जाएंगे। ये पंप 10 मीटर, 30 मीटर और 50 मीटर गहरे पानी के लिए उपयुक्त बताए जा रहे हैं। हैं। बता दें कि HAREDA ने 25 अप्रैल 2025 को यह फाइनल लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट सरकार के सरल हरियाणा पोर्टल (saralharyana.gov.in) पर मिल जाएगी। इस लिस्ट में उन सभी किसानों के नाम शामिल हैं, जिन्हें सरकार की ओर से सब्सिडी पर सोलर पंप आवंटित किए गए हैं। कैसे चेक करें लिस्ट में नाम अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया था तो आप यहां दिए गए इस लिंक पर क्लिक कर अपना नाम देख सकते हैं। https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3f80ff32e08a25270b5f252ce39522f72/uploads/2025/04/202504252008144308.pdf