{"vars":{"id": "128336:4984"}}

किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आएगी PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त

 
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 20वीं किस्त का 9 करोड़ से अधिक किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच 20वीं किस्त को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार, किसानों के खाते में ₹2,000 की यह अगली किस्त 20 जून 2025 को ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, अभी इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि देशभर में करीब 9 करोड़ से अधिक किसान इस 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अगली किस्त इसी हफ्ते 20 जून को आ सकती है। PM Kisan Yojana

किसानों को मिलते हैं 6000 रुपये सालाना​

​इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह राशि सीधे उनके आधार से लिंक बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। इस किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

जरूरी कर लें ये काम

​सबसे पहली बात यह है कि किसान का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इसके अलावा, खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सुविधा सक्रिय रहनी चाहिए ताकि पैसा सीधे ट्रांसफर हो सके।​ PM Kisan Yojana

e-KYC​ जरूरी

​e-KYC पूरा करना भी जरूरी ह-बिना इसके भुगतान नहीं किया जाएगा। साथ ही, किसान को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उसका आधार सही तरीके से बैंक से सीड (Aadhaar Seeding) है।​

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम ​

किसान ​अगर यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो इसके लिए उन्हें pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां ‘Dashboard’ टैब के जरिए राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत से जुड़ी जानकारी भरकर वे अपने गांव की लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।​